इस लेख में प्रत्यय किसे कहते है? विषय से सम्बन्धित सभी जानकारी मिलेगी, तो चलिए आगे जानते है इन सभी प्रश्नों के बारे में ” उत्तर “।
प्रत्यय किसे कहते है? ( What is a Suffix )
प्रत्यय किसे कहते है :— वे शब्द या शब्दांश जो शब्द के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं या शब्द के अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं , प्रत्यय ( Suffix ) कहलाते है , जैसे कि —
- पठ + नीय = पठनीय
- दौड़ + ना = दौड़ना
- सज + आवट = सजावट
- होन + हार = होनहार
यहाँ नीय , ना , आवट , हार , आदि शब्दों या शब्दांशों ने पठ , दौड़ , सच , होनहार के साथ क्रमश : मिलकर , पठनीय , दौड़ना , सजावट और होनहार शब्दों को निर्माण कर दिया । अत : नीय , ना , आवट , हार आदि प्रत्यय है ।
प्रत्यय के भेद ( Suffix Differences )
प्रत्यय के दो भेद होते हैं — ( 1 ). कृत प्रत्यय , ( 2 ). तद्धित प्रत्यय
( 1 ). कृत प्रत्यय ( Suffix )
कृत प्रत्यय जो प्रत्यय क्रिया के अंत में लगते हैं , वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं । कृत प्रत्यय से युक्त शब्दों को कृदंत कहते हैं , जैसे — लिखना क्रिया के साथ ‘ वाला ‘ प्रत्यय लगाने देने से नया शब्द बना – लिखनेवाला ।
हिंदी के कुछ कृत प्रत्यय और उनसे बने शब्द ;
प्रत्यय | शब्दरूप |
हार | पालनहार , राखनहार |
वाला | पढ़नेवाला , लिखनेवाला , रखवाला |
आड़ी | अनाड़ी , अगाड़ी , खिलाड़ी |
आलू | झगड़ालू , दयालु , कृपालु |
नी | ओढ़नी , सूंघनी |
( 2 ). तद्धित प्रत्यय ( Suffix )
जो प्रत्यय संज्ञा सर्वनाम अथवा विशेषण के अंत में लगकर उनसे नए शब्द बनाते हैं , वे तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं इनके योग बने शब्दों को तद्धितांत अथवा तद्धित शब्द कहते हैं , जैसे – मानव + ता = मानवता , अपना + पन- अपनापन
हिंदी के कुछ तद्धित प्रत्यय और उनसे निर्मित शब्द ;
प्रत्यय | शब्द रूप |
ची | खजानची , मशालची |
आर | सुनार , लुहार |
गर | कारीगर , जादूगर |
वाला | गाड़ीवाला , टोपीवाला |
हारा | लकड़हारा , पनिहारा , मछुआरा |
आ | मछुआ , गेरुआ |
उपसर्ग और प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग ;
मूल शब्द | उपसर्ग | प्रत्यय | नया शब्द |
मान | अप | इत | अपमानित |
चिंत | निः | ता | निश्चितता |
दय | निर् | ता | निर्दयता |
चैन | बे | ई | बेचैनी |
पूर्ण | परि | ता | परिपूर्णता |
चलन | बद | ई | बदचलनी |
उदार | अन | ता | अनुदारता |
Read More—