इस लेख में पशु पालन क्या है? विषय से सम्बन्धित सभी जानकारी मिलेगी । तो चलिए आगे जानते है —
विषय सूची
पशु पालन क्या है? ( What is Animal Husbandry )
किसान केवल खेती ही नहीं करते है बल्कि वे खाली समय में जानवरों को भी उनके उत्पाद के लिए पालते हैं । और कई ऐसे भी किसान है जो केवल जानवरों को ही पालते है । ये किसान इन जानवरों से प्राप्त या बने उत्पादों को बाजार में बेचते हैं । जैसे कि – मुर्गी पालन , मछली पालन , मधुमक्खी पालन आदि ।
पशु पालन के प्रकार ( Types of Animal Husbandry )
पशु पालन निम्न प्रकार है ; ( 1 ). मधुमक्खी पालन, ( 2 ). मत्स्य पालन, ( 3 ). केंचुआ पालन, ( 4 ). जल कृषि, ( 5 ). कुक्कुट पालन, ( 6 ). रेशम कीट पालन, ( 7 ). वन्य संवर्धन आदि ।
( 1 ). मधुमक्खी पालन ( एपीकल्चर )
मधुमक्खियों का पालन शहद के लिए किया जाता है । जब किसी मधुमक्खी को पराग यानी रस मिल जाता है तो वह अपने साथियों को नृत्य करके बताती है । भारत में मधुमक्खियों को पालने के लिए अक्टूबर से दिसम्बर तक का महीना उपयुक्त रहता है क्योंकि इन महिनों में रानी मक्खी अण्डे देती है । मधुमक्खी पालन वहां पर किया जाता है जहाँ पर आस – पास में बाग – बगीचे होते हैं । मधुमक्खी पालन के लिए लकड़ी के डिब्बों और चीनी के घोल की जरूरत पड़ती है ।
( 2 ). मत्स्य पालन ( पिसी कल्चर )
मछली पालन में मछलियों का पालन किया जाता है । मछली पालन में पाले जाने वाली प्रमुख मछलियाँ हैं — रोहू , माँगुर , कतला , माशेर आदि । इस पालन में झींगों को भी पाला जाता है ।
( 3 ). केंचुआ पालन ( वर्मी कल्चर )
इसमें केंचुओ का पालन किया जाता है । फसल से सम्बन्धी क्रांतियां और अन्य पालन इन केंचुओं को जैव निम्नीकरणीय कचरों के बीच छोड़ दिया जाता है जिसे वे खाद में बदल देते हैं । केचुओं को खेतों में भी छोड़ दिया जाता है जिसे वे भूरभूरा बना देते हैं । इसलिए इनको किसानों का मित्र भी कहा जाता है ।
( 4 ). जल कृषि ( एक्वाकल्चर )
इसमें जलीय जीव – जन्तु और वनस्पतियों को पाला जाता है । जैसे कि — मछली , झींगा , केकड़ा , शैवाल , समुद्री घास आदि ।
( 5 ). कुक्कुट पालन ( पॉलट्री )
इसमें मुर्ग – मुर्गियों , बतखों आदि को पाला जाता है । इनसे माँस और अण्डे प्राप्त किए जाते हैं ।
( 6 ). रेशम कीट पालन ( सेरीकल्चर )
इसमें रेशम के कीड़ों को पाला जाता है । रेशम के कीड़ों से रेशम प्राप्त किया जाता है । रेशम के कीड़े शहतूत के पेड़ों पर पाले जाते हैं । रेशम एक प्रकार का प्रोटीन होता है ।
रेशम के प्रकार — टसर , मूगा , एरी और कोसा आदि ।
भारत के कई स्थान जैसे कि — बनारस ( उत्तर प्रदेश ) , पोच्चमपल्ली ( आन्ध्र प्रदेश ) , असम आदि रेशम के कपड़ों के लिए प्रसिद्ध हैं ।
( 7 ). वन्य संवर्धन ( सिल्वीकल्चर )
वन्य संवर्धन, वन और वन्य उत्पादों से सम्बन्धित है । इससे जीव – जंतुओं को लाभ होता है । और इसमें वनों को भी बढ़ावा दिया जाता है ।
फसल सम्बन्धी क्रांतियाँ एवं अन्य पालन ⇒
क्रांति | प्रतिपादक | संबंधित तथ्य |
नीली क्रांति | डॉ . अरूण कृष्णन , डॉ . हीरालाल चौधरी | मछली |
भूरी क्रांति | डॉ . हीरालाल चौधरी | चमड़ा / कोको |
गुलाबी क्रांति | दुर्गेश पटेल | प्याज / झोंगा |
लाल क्रांति | विशाल तिवारी | मीट / टमाटर |
सिल्वर क्रांति | इन्दिरा गाँधी | अण्डा / पौल्ट्री |
हरित / हरी क्रांति | भारत में एम . एस . स्वामीनाथन विश्व में डॉ . नॉर्मन बोरलॉग | अनाज- गेहूँ , चावल , मक्का , बाजरा |
रेशा क्रांति | — | कपास |
गोल क्रांति | — | आलू |
पीली क्रांति | सैम पित्रोदा | तिलहन |
ग्रे क्रांति | — | उर्वरक |
स्वर्ण रेशा क्रांति | — | जूट |
श्वेत क्रांति / ऑपरेशन फ्लड | वर्गीज कुरियन | दूध / डेरी |
स्वर्ण क्रांति | निरपख तुतेज | बागवानी फसल / शहद |
क्रांति | संबंधित तथ्य |
दूसरी हरी क्रांति | दालें |
दूसरी श्वेत क्रांति | मवेशी कल्याण |
दूसरी नीली क्रांति | मछुआरों का कल्याण और स्वच्छ . जल |
केसर क्रांति | सूर्य ऊर्जा |
हरित क्रांति के तहत बीज की गुणवत्ता , उर्वरकों का प्रयोग और सिंचाई को बढ़ावा दिया गया ।
कृषि में पालन ( कल्चर )
एपीकल्चर | मधुमक्खी पालन |
सेरीकल्चर | रेशम कीट पालन |
पिसी कल्चर | मछली पालन |
मैरी कल्चर | समुद्री जीव पालन |
सिल्वी कल्चर | वन संवर्द्धन |
वर्मी कल्चर | केंचुआ पालन |
विटी कल्चर | व्यापारिक स्तर पर अंगूर की खेती |
मोरी कल्चर | रेशम कीट हेतु शहतूत की कृषि |
हॉर्टी कल्चर | व्यापारिक स्तर पर फलों का उत्पादन |
ओलिवी कल्चर | व्यापारिक स्तर पर जैतून की खेती |
Read More—
- भोजन क्या है? परिभाषा, प्रकार एवं तरीके ( Bhojan kya hai )
- पाचन क्या है? परिभाषा एवं प्रक्रियाएं! ( Paachan kya hai )
- भरण – पोषण? ( Bharan poshan )
- छोटी आँत के कार्य? ( Chhotee aant ke kaary )
- जैव सन्तुलन क्या है? ( Jaiv santulan kya hai )
- शारीरिक विकास कैसे होता है? ( Shaareerik vikaas kaise hota hai )